डबल मर्डर खुलासा: भाई-भतीजे निकले कातिल, बताया क्यों की थी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गुडंबा इलाके में दो बहनों की हत्या के केस में हफ्ता भर की तहकीकात के बाद पुलिस ने डबल मर्डर का केस दर्ज कराने वाले भतीजे और उसके पिता का रविवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा है।
पूछताछ में पिता-पुत्र बयान बदलते रहे और पुलिस कडिय़ां जोड़ती रही। खुलासा हुआ कि पति से नाता तोड़ चुकी बड़ी बहन द्वारा अविवाहित छोटी बहन को अपना वारिस बनाए जाने की बात से पिता-पुत्र बौखलाए थे। विरोधाभासी बयान के चलते दोनों के नार्को टेस्ट की कार्रवाई की जा रही है।
इंस्पेक्टर गुडंबा अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बजरंग विहार कॉलोनी में जुग्गन श्रीवास्तव (65) और संदल श्रीवास्तव (45) की 16 जुलाई की सुबह हत्या के मामले में गहन छानबीन के बाद उनके भाई अंजनी श्रीवास्तव और भतीजे ध्रुव श्रीवास्तव को जेल भेजा गया है। दोनों का नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
इस तरह आए थे छानबीन के घेरे में
घर के ही एक हिस्से में जनरल स्टोर का सामान व नगदी सुरक्षित मिलने से करीबी पर शक हुआ था। संपत्ति, बैंक अकाउंट व एफडी आदि के बारे में छानबीन पर अंजनी और ध्रुव संदेह के घेरे में आए थे।
उनसे पूछताछ के साथ बयान की सच्चाई की जांच करके झूठ पकड़े गए। मसलन, ध्रुव ने 15 जुलाई को दोपहर बाद जानकीपुरम विस्तार स्थित अपने घर चले जाने का बयान दिया था, जबकि कॉल डिटेल खंगालने पर उसका लोकेशन देर रात तक बजरंग विहार कॉलोनी में था।
विरोधाभासी बयान के चलते पिता-पुत्र को रोजाना थाने बुलाकर पूछताछ और बयान की जांच की जा रही थी।