{"_id":"6828ecb6114cbdc626044d32","slug":"broken-by-dowry-harassment-a-father-committed-suicide-by-jumping-into-a-river-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1208869-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दहेज की प्रताड़ना से टूटे पिता ने नदी में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दहेज की प्रताड़ना से टूटे पिता ने नदी में कूदकर दी जान
Sun, 18 May 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
दहेज की प्रताड़ना से टूटे पिता ने नदी में कूदकर दी जान
लखनऊ। इटौंजा के मंडोली गांव निवासी सब्जी विक्रेता रामकिशोर (52) ने शुक्रवार को बेटी की ससुराल में दहेज को लेकर चल रही प्रताड़ना पर बातचीत करने के बाद आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उनका शव बहादुरपुर गांव के पास गोमती नदी में उतराता मिला।
मृतक की बेटी पूजा के अनुसार, फरवरी में उसकी शादी सिरसा गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष दो लाख नकद और एक बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। बृहस्पतिवार को भी ससुराल पक्ष ने मारपीट की, जिसके बाद वह मायके लौट आई। शुक्रवार सुबह रामकिशोर उसकी ससुराल में बातचीत करने पहुंचे थे। शाम तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। फोन भी बंद था।
इटौंजा थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह बहादुरपुर गांव के कुछ चरवाहों ने गोमती में शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त रामकिशोर के रूप में की। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।