{"_id":"5c33466fbdec2256986d2f1b","slug":"british-man-came-to-india-on-a-cycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाकर लंदन से भारत पहुंचा ब्रिटिश युवक, लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाकर लंदन से भारत पहुंचा ब्रिटिश युवक, लखनऊ में अखिलेश यादव से की मुलाकात
Mon, 07 Jan 2019 06:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ किट क्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान के अंदर अगर जज़्बा और जुनून हो तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। ऐसे ही एक जुनूनी इंसान हैं किट क्रेन जो लंदन से साइकिल चलाकर भारत पहुंचे। रविवार को उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन
क्रेन ने बताया कि उन्हें हिंदुस्तान पहुंचने में आठ महीने का वक्त लग गया। क्रेन कहते हैं कि उन्होंने हिंदुस्तानी खाने के बारे में बहुत सुना था। यहां का कल्चर, यहां के लोग सब बहुत अच्छे हैं। मैं भारत में किसी को नहीं जानता लेकिन जो भी मुझे मिला अपना सा लगने लगा।
विज्ञापन
किट क्रेन ने बताया कि वे पार्किंसन बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए यात्रा पर निकले हैं और बीमारी पर शोध के लिए धन संग्रह भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल पर कोई टैक्स नहीं लगता और प्रदूषण भी नहीं फैलता है, इसलिए उन्होंने साइकिल से यात्रा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
साहसिक कार्य के लिए अखिलेश ने दी बधाई
अखिलेश ने उन्हें साहसिक अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि साइकिल से निकले इस नौजवान के उदाहरण को हमारे युवाओं को अपनाना चाहिए। समाज में पार्किंसन ही नहीं और भी कई गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है।