नवनिर्वाचित एमएलसी माफिया बृजेश सिंह ने ली शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सीट से नवनिर्वाचित एमएलसी बृजेश सिंह शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। गुरुवार को सहारनपुर जेल से कड़ी सुरक्षा में उन्हें लखनऊ लाया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद उन्हें वापस सहारनपुर जेल ले जाया जाएगा।
वाराणसी सीट से बृजेश सिंह भारी वोटों से जीते थे। विधानपरिषद के बाकी 35 सदस्यों ने बुधवार को शपथ ली थी। सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में बाकी सदस्यों ने शपथ ली थी।
बुधवार को इसलिए शपथ लेने नहीं पहुंचे थे बृजेश
बुधवार को विधानपरिषद में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में बृजेश सिंह उपस्थित नहीं थे। इस वजह से बृजेश सिंह ने शुक्रवार को शपथ ली।
सेना भर्ती का हवाला देकर पुलिस ने नौ मार्च को लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें नहीं भेजा था। हालांकि सेना भर्ती 12 मार्च तक है।
एसएसपी आरपी सिंह यादव ने बताया कि सेना भर्ती का दबाव कम होने पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। एएसपी प्रोटोकॉल ज्ञानप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि बृजेश सिंह के आने की पुष्टि हो गई है।