UP: बृजभूषण ने विनेश पर कसा तंज, 'वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस को डुबो दिया... जहां जाएंगी सत्यानाश करेंगी'
भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि वह जहां भी जाएंगी सत्यानाश करेंगी। वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता व पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने महिला पहलवान विनेश फोगाट की जीत को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'अगर वो मेरा नाम लेकर जीत गईं तो इसका मतलब हुआ कि मैं बड़ा महान आदमी हूं। उन्होंने कहा कि वो खुद तो जीत गईं पर कांग्रेस को तो डुबा दिया। वो जहां भी जाएंगी सत्यानाश करेंगी'।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की जीत से किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के सहारे जो माहौल बनाया गया उसकी पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जाट बाहुल्य क्षेत्र में भी जीत हासिल की है। बृजभूषण ने कहा कि आंदोलन में जो पहलवान शामिल हुए थे वो हरियाणा के नायक नहीं बल्कि अपने जूनियर के लिए खलनायक थे।
#WATCH | On BJP leading in #HaryanaElections, BJP leader Brij Bhushan Sharan Singh says, "... Many BJP candidates have won on 'jaat' majority seats... The so-called wrestlers in the wrestler's agitation are not heroes of Haryana. They are villains for all the junior wrestlers… pic.twitter.com/xCCh1tGSoQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 8, 2024
बता दें कि हरियाणा को लेकर आए एग्जिट पोल के सभी अनुमानों में कांग्रेस को जीतते हुए दिखाया गया था पर भाजपा की जीत से चुनाव विश्लेषक भी हैरान हैं। यह तीसरी बार होगा जब हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। 2019 के चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल पाया था पर इस बार भाजपा ने अपने दम पर बहुमत प्राप्त कर लिया है।
सीएम योगी ने इस तरह दी बधाई
हरियाणा चुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर कहा कि हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!
'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता-जनार्दन के विश्वास की मुहर है। 'राष्ट्र प्रथम' भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणावासियों का हार्दिक अभिनंदन!
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.