फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   brightland school principal taken in police custody for inquiry

लखनऊ: सब्जी काटने वाले चाकू से किया था छात्र पर हमला, सीएम ने लिया छात्र का हालचाल

Thu, 18 Jan 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jan 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
brightland school principal taken in police custody for inquiry
हिरासत में प्रिंसिपल रचित मानस

राजधानी के ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र पर हुए जानलेवा हमले के बाद गुरुवार को स्कूल के प्रिंसिपल रचित मानस और उसके भाई रोहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं आज सीएम योगी ने घायल छात्र से ट्रामा सेंटर में मुलाकात की। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी होने के बाद से स्‍कूल में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक दो‌षियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं पुलिस लगातार छात्रा से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि छात्रा कई बार घर से भाग चुकी थी और ब्लू व्हेल गेम भी खेलती रही है। उसके हाथ पर कट के निशान पाए गए थे।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को राजधानी के अलीगंज स्थित ब्राइटलैंड स्कूल में जूनियर की एक छात्रा ने कक्षा एक छात्र रितिक शर्मा को बाथरूम में ले जाकर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। स्कूल प्रशासन इस मामले को एक दिन तक दबाये रहा। घायल छात्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। छात्र ने छात्री की पहचान करने के साथ पूरा वाक्या भी पुलिस को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल गुरुग्राम स्कूल में हुई छात्र की हत्या की तरह मंगलवार को हुई इस वारदात ने एक बार फिर से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्कूल प्रशासन के रवैये से अभिभावक काफी नाराज थे। घटना के एक दिन बाद पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था।

घायल छात्र से मिलने पहुंचे सीएम

brightland school principal taken in police custody for inquiry
छात्र से मिले सीएम
ट्रामा सेंटर में भर्ती छात्र रितिक से मिलने मुख्यमंत्री गुरुवार को ट्रामा सेंटर पहुंचे। सीएम ने स्कूल के प्रबंधक पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए छात्र के इलाज की पूरी व्यवस्‍था सरकार की तरफ से करने का आदेश दिया है। करीब नौ मिनट तक उन्होंने बच्चे का हालचाल लिया और परिजनों से बात की।

पहले भी घर से भागी है आरोपी छात्रा

brightland school principal taken in police custody for inquiry
एसएसपी दीपक कुमार
एसएसपी दीपक कुमार ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्यारह साल की आरोपी छात्रा कक्षा 6 में पढ़ती है। मंगलवार को वह छात्र रितिक को बुलाकर बा‌थरूम तक ले गई। वहां छात्र पर जानलेवा हमला किया। पुलिस को बाथरूम से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद हुआ है। घायल छात्र के शरीर पर छात्रा के मिले बालों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। छात्रा के घरवालों और स्कूल के मुताबिक छात्रा का व्यवहार सामान्य नहीं है। वह पहले भी दो बार घर से भाग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed