{"_id":"310c824b54a7bb5db6e5e2ea593b6533","slug":"bridge-damaged-villagers-reject-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल नहीं बना तो पूरा गांव करेगा चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल नहीं बना तो पूरा गांव करेगा चुनाव बहिष्कार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटौंजा के गांव मलूकपुर से नवरंगपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित बेलवा नाले पर ग्रामीणों द्वारा बनाया गया पटरे का पुल लगातार जर्जर होता जा रहा है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल को पक्का बनवाने को लेकर सांसद, विधायक से लेकर कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी कई बार घोषणा व वादा कर चुके है लेकिन अभी तक इस पुल का निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
डेढ़ साल पूर्व ग्रामीणों के द्वारा चंदा एकत्र कर पटरे का पुल बनाया गया था जो अब क्षतिग्रस्त होने लगा है।
वहीं दूसरी ओर भाकियू टिकैत गुट महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बबली गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कई आला अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण न होने पर वह सामूहिक रूप से आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगें।