फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bride rejects bridegroom in up.

दूल्हा देखकर क्यों भड़क गई ये दुल्हन?

Mon, 13 Oct 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 13 Oct 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
bride rejects bridegroom in up.

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाई गांव में रविवार दोपहर आई एक बारात बिन ब्याह के वापस हो गई। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


बताया जाता है लड़की पक्ष ने जिस लड़के को देखकर शादी तय की थी, शादी करने के लिए उसकी जगह दूसरा लड़का आया था।

दुल्हन के इनकार के बाद बारातियों और घरातियों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। बाद में गांववालों ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया।

दूल्हा बदले जाने की बात तब पकड़ में आई, जब किसी महिला ने देखा कि वह लंगड़ाकर चल रहा है। इस बात को लेकर कानाफूसी होने लगी।

...फिर जमकर हुई तू-तू मैं-मैं

bride rejects bridegroom in up.

लड़की के पिता और परिवार के लोग अभी सोच विचार कर ही रहे थे कि इस बात की जानकारी लड़की को हो गई। उसने पिता से साफ शब्दों में शादी करने से इंकार कर दिया।

लड़की के इनकार करने के बाद घरातियों और बारातियों में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। बाद में गांववालों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इस दौरान घरातियों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया।

जबकि दूल्हा पक्ष ने कहा कि शादी इसी लड़के से तय हुई थी। अंत में बारात बिना ब्याह के वापस लौट गई। बताते चलें कि बारात अतरौलिया थाने के हरैया गांव से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed