फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bride denied to go with intercast groom

शादी के बाद पता चला कि पति नहीं है हिंदू

Tue, 12 May 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,वाराण्ासी
ब्यूरो/अमर उजाला,वाराण्ासी Updated Tue, 12 May 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
Bride denied to go with intercast groom

राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल की ओर से रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में पहले नाबालिग की शादी कराने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब सोमवार को विदाई के वक्त दुल्हन पक्ष को किसी ने बताया कि दूल्हा दूसरे समुदाय का है।

विज्ञापन


उसके बाद दुल्हन ने खुद को नाबालिग बताते हुए पति संग जाने से इंकार कर दिया। विदाई को लेकर सोमवार को पूरे दिन पंचायत चलती रही लेकिन दुल्हन नहीं मानी। लड़की की मांग ने रोहनिया थाने में शिकायत की है, जिसमें 60 हजार रुपये लेकर किसी और से शादी कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रोहनिया के पंडितपुर वासी श्रवण कुमार जायसवाल की पत्नी उषा से दो महीने पूर्व मंडुवाडीह के शिवदापुर निवासी बिट्टी नाम के एक युवक ने उनकी बेटी की शादी सामूहिक विवाह समारोह में करने की सलाह दी और शिवदासपुर के एक युवक से तय भी करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद पता चला पति नहीं है हिंदू

Bride denied to go with intercast groom

युवक का नाम दीपक जायसवाल बताया गया। रविवार 10 मई को सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर दी गई। शादी कार्यक्रम के तुरंत बाद ही लड़की के घरवालों को पता चला कि दीपक हिंदू नहीं है। धोखे से शादी हुई है। लड़की ने पति संग जाने से इंकार कर दिया।

वर पक्ष का कहना था कि उन्होंने शादी के लिए 60 हजार रुपये भी दिए हैं। दुल्हन की मां की ओर से रोहनिया थाने में तहरीर भी दी गई। एसओ रोहनिया के मुताबिक लड़की का कहना है कि उम्र कम होने की वजह से वह शादी नहीं करना चाहती थी।

मां के दबाव की वजह से वह शादी को तैयार हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि दूल्हा दूसरे समुदाय का है। वहीं, अंतरधर्मिक विवाह की भनक मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े लोग विरोध में उतर आए हैं।

लोक समिति वैवाहिक समारोह का आयोजन करती है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। विवाह दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले करते हैं। इसमें समिति की या मेरी कोई दखलंदाजी नहीं होती है।
सुरेंद्र पटेल, लोक निर्माण राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed