फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brick-laden tractor-trolley collides with van, one dead, three injured

Lucknow News: वैन से टकराई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली, एक की माैत, तीन घायल

Thu, 12 Feb 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Brick-laden tractor-trolley collides with van, one dead, three injured
संजय सिंह की फाइल फोटो व दुर्घटना के बाद वैन के उड़े परखचे और खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
लखनऊ। दुबग्गा स्थित नवीन मछली मंडी के पास मंगलवार देर रात 12 बजे तेज रफ्तार ईंट-लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रही वैन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक कानपुर देहात के मुजफ्फरपुर शिवली निवासी संजय सिंह (27) की मौके पर ही मौत हो गई। वैन में सवार संजय के साढ़ू कानपुर मैथा गांव निवासी पप्पू सिंह (50), उनके बेटे हर्ष सिंह (19) और गांव के ही पप्पू कश्यप (50) घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

वैन चालक संजय के पिता वीरेन कुमार के अनुसार, चारों लोग मछली लेकर दुबग्गा मछली मंडी जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। दुर्घटना में वैन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संजय और उनके बगल में बैठा हर्ष वैन में ही फंस गए। पुलिस ने पहले घायल पप्पू सिंह व पप्पू कश्यप को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने संजय व हर्ष को घायल अवस्था में वैन से बाहर निकाला और ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। परिजन हर्ष को प्राइवेट अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। संजय सिंह के परिवार में पत्नी क्षमा, बेटा अनिकेश हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक का पता लगाया जा रहा है।

संजय सिंह की फाइल फोटो व दुर्घटना के बाद वैन के उड़े परखचे और खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

संजय सिंह की फाइल फोटो व दुर्घटना के बाद वैन के उड़े परखचे और खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

संजय सिंह की फाइल फोटो व दुर्घटना के बाद वैन के उड़े परखचे और खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

संजय सिंह की फाइल फोटो व दुर्घटना के बाद वैन के उड़े परखचे और खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed