फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brick Kiln Operator Opens Rapid Fire on Two Brothers, Arrested

Lucknow News: ईंट भट्ठा संचालक ने दो सगे भाइयों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Brick Kiln Operator Opens Rapid Fire on Two Brothers, Arrested
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के एकता नगर में रविवार रात ईंट भट्ठा संचालक ने दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। भाइयों ने भागकर जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी प्रभाकर द्विवेदी व उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कैब चालक अजय के अनुसार, वह अपने भाई अभय के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घर के पास उन्होंने पड़ोसी प्रभाकर द्विवेदी को सड़क पर झगड़ते देखा। उन्होंने प्रभाकर से सड़क किनारे होने को कहा। इस पर प्रभाकर ने अपनी बुलेट कार के आगे खड़ी कर दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर प्रभाकर और आक्रोशित हो गया। उसका बेटा घर से पिस्तौल लेकर आया और पिता को दे दी। प्रभाकर ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उनके भाई अभय जान बचाने के लिए कार के पीछे छिप गए और वह घर भाग गए।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान एक गोली अभय की कार में जा लगी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रभाकर को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि घटनास्थल से दो कारतूस मिले हैं। पीड़ित की तहरीर पर प्रभाकर और उसके बेटे पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed