फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BRGF's 600 crore is on risk

पिछड़ों के उद्घार को नहीं मिले 600 करोड़

Wed, 08 Jan 2014 12:56 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो,लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो,लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
BRGF's 600 crore is on risk

इसे यूपी से लेकर दिल्ली तक की सियासी पैतरेबाजी कहें या कुछ और, लगातार दूसरा साल है जब सूबे को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि (बीआरजीएफ) से मंजूर पूरी रकम नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


35 में से महज 14 जिलों को पहली किस्त मिली है जबकि 21 जिलों को यह भी नसीब नहीं हुई है।

2013-14 में 600 करोड़ रुपये फंसता नजर आ रहा है। प्रदेश के 35 पिछड़े जिलों को केंद्र सरकार बीआरजीएफ के अंतर्गत विशेष मदद उपलब्ध कराती है।

वर्ष 2012-13 में प्रदेश के लिए 667 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी मिली थी।

मगर मौजूदा सरकार ने पिछली बसपा सरकार के कार्यकाल में इन योजनाओं में बड़ी धांधली का हवाला देते हुए ईओडब्ल्यू जांच कराने की घोषणा कर दी थी।

साल भर बाद सरकार ने अपना यह फैसला वापस ले लिया। इस दांव-पेंच में सरकार पिछले सालों में खर्च रकम का उपभोग प्रमाणपत्र केंद्र को नहीं भेज पाई।

नतीजा ये हुआ कि करीब 500 करोड़ रुपये नहीं मिल सका। वर्ष 2013-14 में ईओडब्ल्यू जांच से हटाने का फैसला किया तो केंद्र ने पिछले साल से ज्यादा रकम को मंजूरी दी।
विज्ञापन


चालू साल के लिए 818 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर हुई हैं। मगर हालात ये हैं कि अब तक मात्र 14 जिलों के लिए 215 करोड़ रुपये ही मिला है। वित्त वर्ष के नौ महीने बीत चुके हैं, बाकी 21 जिलों को एक पाई नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के अफसरों का कहना है कि स्वीकृत रकम जारी करने के लिए जरूरी उपभोग प्रमाणपत्र भी केंद्र को उपलब्ध कराया जा चुका है।

गत 31 दिसंबर तक कम से कम 500 करोड़ रुपये और जारी हो जाने चाहिए थे। मगर हर मीटिंग में आश्वासन देकर टाल दिया जाता है।

स्वीकृत बजट में कटौती की आशंका
कई विभागों के अधिकारियों को केंद्र से स्वीकृत परियोजनाओं के बजट में कटौती की आशंका सताने लगी है।

ग्राम्य विकास विभाग को मनरेगा में करीब 1000 करोड़ रुपये अभी मिलना बाकी है। इसी तरह बीआरजीएफ के लिए भी सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

आशंका जताई जा रही है कि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बजट में कटौती कर केंद्र लोकसभा चुनाव के लिहाज से अहम एजेंडे खाद्य सुरक्षा मिशन के लिए पैसा डायवर्ट करने की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि केंद्र सरकार के अधिकारी पैसा जारी करने का आश्वासन दे रहे हैं।


इन जिलों को पहली किस्त भी नहीं मिली
अंबेडकरनगर, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, उन्नाव व कासगंज।

यहां दूसरी किस्त नजर आ रही मुश्किल
आजमगढ़, बदायूं, मिर्जापुर, एटा, गोंडा, जालौन, महोबा, संतकबीरनगर, फतेहपुर, सोनभद्र, महराजगंज, चित्रकूट, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed