फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Breathing stopped within 10 minutes of being shot

Lucknow News: गोलियां लगते ही 10 मिनट में थम गईं सांसें

Fri, 08 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Breathing stopped within 10 minutes of being shot
शूटर संजय तिवारी व राजू तिवारी
सीतापुर। राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय व राजू तिवारी पांच माह से पुलिस को चकमा दे रहे थे। मुठभेड़ में दोनों भाइयों को चार गोलियां लगी और 10 मिनट के भीतर उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएम के निर्देश पर तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
विज्ञापन


पहले संजय तिवारी का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सक ने बताया कि संजय के सीने में दो गोलियां लगी हैं। वहीं, राजू के सिर व बाईं तरफ सीने में एक-एक गोली लगी है। राजू के पहले गोली सिर में गोली लगी और उसके बाद सीने में लगी है। सिर में गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। संजय की करीब 10 मिनट बाद मौत हुई।
विज्ञापन


तत्काल मिलता इलाज तब भी नहीं बचती जान
चिकित्सक ने बताया कि गोली सीने व सिर में इस तरह लगी थी कि अगर दोनों को तत्काल इलाज मिलता तो भी बचाया नहीं जा सकता था। सीने व सिर में गोली लगते ही फेफड़े फट गए थे। ब्लड काफी मात्रा में घटनास्थल पर ही निकल गया था। सिर में गोली लगते ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed