फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Breast and liver tumors can be treated without incision in PGI

Lucknow News: पीजीआई में बिना चीरा हो सकेगा स्तन और लिवर ट्यूमर का इलाज

Tue, 26 Aug 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Breast and liver tumors can be treated without incision in PGI
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के माध्यम से स्तन और लिवर के ट्यूमर का इलाज बिना चीरा लगाए हो सकेगा। रेडियोलाॅजी विभाग के कांफ्रेंस के दाैरान संस्थान की इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि उन्नत इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी में एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड जैसी इमेजिंग तकनीकों का उपयोग कर शरीर में कैथेटर और तार जैसे छोटे उपकरण डालकर इलाज किया जाता है। अब इस तकनीक से स्तन और लिवर के ट्यूमर का इलाज भी किया जाएगा। इसमें बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं होती है और दर्द, अस्पताल में रहने और ठीक होने के समय में कमी आती है।
विज्ञापन

डॉ. अनुराधा सिंह ने दुर्घटना में घायलों की जांच में युवा डाॅक्टरों को आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। ऐसा होने पर जल्द और सटीक तरीके से रोग की पहचान हो सकेगी। पीजीआई के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान में आधुनिकतक जांचों की व्यवस्था है। इससे रोगियों को आधुनिक जांचों के लिए बाहर का रुख नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed