फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Break on gomti green corridor

गोमती नदी ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर कोरोना का ब्रेक, दो महीने तक लेट हो सकता है प्रोजेक्ट

Fri, 23 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Break on gomti green corridor
गोमती नदी पर बन रहे चार लेन के ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट में दो महीने तक की देरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि जहां बजट के लिए शासन में विभागों की बैठक नहीं हो पा रही है। वहीं एलडीए ने प्रोजेक्ट के सलाहकार के लिए भी चल रही टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को इसकी तकनीकी बिड खोली जानी थी। अब यह तकनीकी बिड 30 अप्रैल को एलडीए खोलेगा। हालांकि, वित्तीय बिड और सलाहकार फर्म के प्रेजेंटेशन को लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।
विज्ञापन

एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार तक दो कंपनियों की तकनीकी बिड एलडीए को मिल गई। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए अभी इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब तकनीकी बिड को 30 अप्रैल को को खोला जाएगा। सात दिन के लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है। अगर कोई नई फर्म इस बीच में आवेदन करना चाहे तो कर सकती है। आवेदन प्रक्रिया खुली रहेगी। वहीं प्रेजेंटेशन की भी तारीख अब एलडीए बदलेगा। प्रेजेंटेशन को भी अब एलडीए डिजिटल तरीके से करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए फर्म के प्रतिनिधियों को एलडीए नहीं बुलाया जाएगा। इसकी वजह यह है कि दो फर्म प्रक्रिया में शामिल हुईं उनके कुछ प्रतिनिधि कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में एलडीए के अधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन

एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। अभी तक शासन में होने वाली विभागों के बीच बजट के खर्च को लेकर भी बैठक नहीं हो पाई है। एलडीए और दूसरे विभाग अपना सर्वे पूरा कर चुके हैं। अब केवल उनके खर्च पर बैठक कर शासन से निर्देश लिए जाने हैं। सलाहकार के चयन में भी देरी होगी। इससे डीपीआर बनाने का काम लंबा खिंच सकता है। एलडीए में भी तकनीकी टीम के इंजीनियर पॉजिटिव हो चुके हैं, ऐसे में दिक्कतें आएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआईयू का भी नहीं हो सका गठन
ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए एक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट, पीआईयू का गठन भी किया जाना है। इसको लेकर आदेश भी शासन स्तर पर एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश कर चुके हैं। प्रोजेक्ट के लिए इस विशेषज्ञ टीम की भी जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed