{"_id":"683625f2678fd2278604d585","slug":"brazil-sought-cooperation-from-municipal-corporation-for-garbage-disposal-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1224065-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कूड़ा निस्तारण के लिए ब्राजील ने नगर निगम से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कूड़ा निस्तारण के लिए ब्राजील ने नगर निगम से मांगा सहयोग
विज्ञापन
लखनऊ। ब्राजील वाले भी राजधानी के शिवरी प्लांट की तहर कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाएंगे। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के अफसरों को आमंत्रित किया है।
मंगलवार को शिवरी प्लांट देखने आए ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल ने यह पेशकश की। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं।
शिवरी प्लांट का प्रभार देखने वाले अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव ने बताया कि इंडो ब्राजील कॉमर्स के तहत आए प्रतिनिधिमंडल में ब्राजील के पाउलो अजेवेडो, गुस्तावो रामोस शामिल रहे। पाउलो ने कहा, दोनों देशों की स्थितियां काफी हद तक एक जैसी हैं। ऐेस में भारत (विशेषकर लखनऊ नगर निगम) में ठोस कचरे के निस्तारण में अपनाई जा रही उन्नत तकनीक को ब्राजील के शहरों में लागू किया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से भारत और ब्राजील के बीच तकनीकी हस्तांतरण और साझेदारी को मजबूत करने का आग्रह किया। कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के साथ विभिन्न परियोजनाओं में सहयोग हेतु एमओयू की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
नई परियोजनाओं के लिए संभावनाएं
प्रतिनिधिमंडल ने निगम अफसरों से आग्रह किया कि वे एथनॉल उत्पादन, कचरे से ऊर्जा उत्पादन और अन्य कृषि-आधारित उद्योगों में भी सहयोग करें। बताया कि ब्राजील में ठोस कचरे के निस्तारण की कंपनियां बहुत कम हैं और उनकी प्रक्रिया भी उतनी प्रभावी नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने शिवरी प्लांट में काम कर रही निजी कंपनी भूमि ग्रीन एनर्जी जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की इच्छा भी जताई। कहा कि ब्राजील में भी इसी तरह की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।