फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brave women fought with miscreants

Lucknow News: असलहाधारी बदमाश से भिड़ी बहादुर महिला

Thu, 20 Apr 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Brave women fought with miscreants
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में बुधवार को बाइक सवार असलहाधारी बदमाशों ने एक कारोबारी की पत्नी से चेन छीन ली। कारोबारी की पत्नी ने भी हिम्मत दिखाई और बदमाश से भिड़ गई।
विज्ञापन

दोनों के बीच हाथापाई भी हुई पर खुद को फंसा देख बदमाश चेन लेकर किसी तरह भाग निकले। पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
कृष्णानगर के मानसनगर इलाके में कारोबारी मनोज पंजाबी रहते हैं। उनके अनुसार, सुबह उनकी पत्नी प्रीति घर से कुछ दूरी पर स्कूटी से डेरी गई थीं। दही लेकर घर पहुंची और गेट खोलने लगीं। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन

हेलमेट पहने एक बदमाश ने प्रीति के गले से सोने की चेन छीन ली। प्रीति ने विरोध किया और बदमाश का हाथ पकड़ लिया। छीनाझपटी में चेन जमीन पर गिर गई। यह देख बदमाश ने असलहा निकालकर प्रीति पर तान दिया और जमीन से चेन उठा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति हिम्मत दिखाते हुए असलहाधारी बदमाश से भिड़ गईं। कुछ सेकंड दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। किसी तरह असलहाधारी बदमाश खुद को बचाकर बाइक सवार साथी के साथ भागने में सफल रहा। प्रीति ने पीछा किया, पर बदमाश हाथ नहीं लगे।

दिनदहाड़े चेन लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर (यूपी 78 एफके 2416) बताया है। पूरी घटना पीड़ित के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed