{"_id":"5aa0f96c4f1c1bf17b8bb06e","slug":"brakefail-of-mayor-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेयर की गाड़ी का ब्रेक अचानक फेल, बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर की गाड़ी का ब्रेक अचानक फेल, बचा बड़ा हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
मेयर संयुक्ता भाटिया
- फोटो : डेमो
मेयर संयुक्ता भाटिया के साथ बुधवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शादी समारोह से लौट रहीं मेयर की सरकारी गाड़ी का हनुमान सेतु पर ब्रेक फेल हो गया।
ड्राइवर निरंकार पांडेय ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हैंडब्रेक से गाड़ी रोकी। इसके बाद मेयर ने नगर आयुक्त को फटकार लगाई। इस पर नगर आयुक्त ने दूसरी गाड़ी भेजी, जिससे वे घर गईं।
मेयर बुधवार रात मोती महल लॉन में एक विवाह में शामिल होकर घर जा रहीं थीं। अचानक हनुमान सेतु पर तेज आवाज के साथ गाड़ी का ब्रेक पैड टूट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई।

Trending Videos
महापौर ने निरंकार की कुशलता को सराहा
मेयर संयुक्ता भाटिया
- फोटो : डेमो
चालक निरंकार पांडे ने समझदारी से एक्सीलरेटर से पैर हटाया व हैंड ब्रेक लगाकर इग्निशन बंद करके धीरे-धीरे सड़क किनारे ले जाकर गाड़ी रोक दी।
महापौर ने निरंकार की कुशलता को सराहा। वहीं, नगर आयुक्त को फोन पर फटकार लगाई। आयुक्त ने इसके बाद दूसरी गाड़ी भेजी। जानकारी के अनुसार, नगर निगम की सरकारी अंबेसडर गाड़ी (यूपी 32 एफए 4444) 5 साल पुरानी है।