फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brajesh Pathak gave instructions, there should be no shortage of medicines for heart, sugar and BP in hospital

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, अस्पतालों में न होने पाए दिल, शुगर व बीपी की दवाओं की कमी

Fri, 25 Nov 2022 11:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Nov 2022 11:05 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए कि दवा खरीदते समय उसकी एक्सपायरी तिथि का भी ध्यान रखें। दवाओं की एक्सपायर डेट एक से दो साल की होनी चाहिए। यदि जिन अस्पतालों में दवाओं की एक्सपायरी डेट नजदीक है तो उसे दूसरे जरूरतमंद अस्पताल को भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Brajesh Pathak gave instructions, there should be no shortage of medicines for heart, sugar and BP in hospital
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि दिल, शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं हर अस्पताल में अनिवार्य रूप से रखी जाएं। उन्होंने सभी सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिए कि वे खुद स्टोर की जांच करें और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। दवाओं की कमी पर तत्काल उप्र. मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन और विभागीय अफसरों को रिपोर्ट भेजें। वे बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सभी सीएमओ एवं सीएमएस के साथ दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्दी में दिल, शुगर एवं बीपी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में दवाओं की कमी न होने पाए। अस्पताल आने वाले मरीजों को 15 दिन या इससे अधिक दिन की दवा उलब्ध कराएं। उन्होंने वायरल, डेंगू, चिकनगुनिया समेत दूसरे बुखारों से निपटने के लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ  की टीमों को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा। ओपीडी व भर्ती मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा बुखार की दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। साथ डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को चिकित्सालय में उपलब्ध दवाएं ही लिखें। उन्होंने कहा कि दवाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


दवाओं को एक्सपायर होने से बचाएं
पाठक ने निर्देश दिए कि दवा खरीदते समय उसकी एक्सपायरी तिथि का भी ध्यान रखें। दवाओं की एक्सपायर डेट एक से दो साल की होनी चाहिए। यदि जिन अस्पतालों में दवाओं की एक्सपायरी डेट नजदीक है तो उसे दूसरे जरूरतमंद अस्पताल को भेज सकते हैं। ताकि दवाओं को खराब होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed