फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   braid chopping incidents in Lucknow.

लखनऊ में 24 घंटे में कटी 11 महिलाओं की चोटी, दहशत का माहौल

Sun, 13 Aug 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
braid chopping incidents in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के अलग-अलग क्षेत्रों में चौबीस घंटे में छात्रा समेत 11 और महिलाओं की चोटी कटने से हड़कंप मच गया। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन के बाद सभी घटनाओं को कोरी अफवाह बताया।

विज्ञापन


मड़ियांव पल्टन छावनी निवासी लक्ष्मी गिरी (15) केंद्रीय विद्यालय में नौंवी की छात्रा है। शनिवार वह सोकर उठी तो सिर में दर्द उठ रहा था। सिर पर हाथ लगाया तो देखा चोटी कटी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, पारा में पिंक सिटी फेस-2 में रहने वाले सब्जी मसाला विक्रेता मनोज कुमार की पत्नी कमला देवी (32) सुबह खाना बना रही थी। काम खत्म कर कमला कमरे में पहुंची तो उनकी चोटी कट गई और बाल नीचे गिरे देख वह बेहोश हो गईं। मनोज ने बताया कि इस दौरान वह बुद्धेश्वर चौराहा काम से गया था। बीस मिनट बाद पड़ोसियों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह कमला को लेकर अस्पताल गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, माल के मजरे गंगाखेड़ा गांव निवासी इष्टकुमार पासी की पत्नी पूनम (26) की भी चोटी कट गई। इष्ट कुमार के अनुसार, पत्नी शुक्रवार रात दस बजे बरामदे में चारपाई पर लेटे बच्चे को स्तनपान करा रही थी। अचानक सिर में दर्द उठा तो मदद के लिए पति को आवाज दी। कुछ देर बाद पूनम बेहोश हो गई। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए तो देखा उसकी चोटी कटी थी।

घर के बाहर बैठे-बैठे हो गई बेहोश

braid chopping incidents in Lucknow.

वहीं, गंगाखेड़ा की रहने वाली महिला पम्मी (22) की शुक्रवार रात चोटी कटकर गिर गई। बेहोशी आने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए।  वहीं, माल के जनिकापुर निवासी राजपति शनिवार शाम चार बजे घर के बाहर बैठी थी और अचानक बेहोशी हो गई। परिवारीजनों ने देखा तो महिला की चोटी कटी थी।

उधर, मोहनलालगंज के कुढ़ा गांव निवासी रामवीर ने बताया कि वह पत्नी मोनी (22) संग शुक्रवार रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद छत पर पड़ी चारपाई पर सो गए। पत्नी ने बताया कि अचानक सिर में झटका लगा। उसने देखा तो चोटी कट गई थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, काकोरी के पहिया गांव निवासी छंगा मौर्या की पत्नी शैलू (45) शनिवार दोपहर करीब एक बजे कमरे में अकेले थी। इस दौरान उनके चीखने की आवाज आई तो परिवारीजन कमरे में पहुंचे तो देखा शैलू बेहोश पड़ी थी। परिवारीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर, सईद पुर मेहरी गांव में घर के अंदर कमरे में जाते हुए दीपा लोधी (20) की चोटी कट गई। दीपा ने बताया कि अचानक बालों में चुभन सी महसूस हुई। पीछे पलटकर देखा तो चोटी कट चुकी थी।

पहले कमर दर्द फिर लेटी तो कट गई चोटी

braid chopping incidents in Lucknow.

उधर, मलिहाबाद के सदरपुर गांव में जावेद ने बताया कि खाना बनाते समय पत्नी उजमा (30) की कमर में दर्द शुरू हो गया। वह लेट र्गई तभी देखा कि चोटी कटी पड़ी है। उसे अस्पताल ले गए तब जाकर उनकी हालत में सुधार हुआ।

वहीं, मानकनगर स्लीपर ग्राउंड निवासी राजीव की पत्नी शालिनी (30) दोपहर तीन बजे पति की दुकान से लौटी थी। करीब घंटेभर बाद पति घर पहुंचा तो देखा वह बेसुध पड़ी थी और चोटी कटी थी।

दूसरी ओर, चिनहट के कमता में किराए पर रहने वाले श्रीकांत की पत्नी शकुंतला (30) शनिवार रात साढ़े आठ बजे घर में बर्तन धो रही थी तभी अचानक सिर में दर्द उठा। सिर पर हाथ लगाया तो चोटी हाथ में आ गई। महिला ने शोर मचाया तो पति दौड़ा। कुछ ही देर में महिला को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed