फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BrahMos missiles: CM Yogi said – wherever defense land is needed… UP will give land there wholeheartedly

BrahMos Missiles: सीएम योगी बोले- जहां भी डिफेंस लैंड की जरूरत पड़ेगी... वहां यूपी दिल खोलकर जमीन देगा

Sat, 18 Oct 2025 01:19 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:19 PM IST
सार

BrahMos missiles : सीएम योगी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह मिसाइल भारत की रक्षा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। 

विज्ञापन
BrahMos missiles: CM Yogi said – wherever defense land is needed… UP will give land there wholeheartedly
सीएम योगी संबोधित करते हुए - फोटो : विभाग

विस्तार

लखनऊ स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई से तैयार की गई ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को शनिवार को हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ये हमारे लिए खुशी का क्षण है। मेरे लिए खासतौर से। क्योंकि ये स्वदेशी तकनीक पर आधारित मिसाइल है। हमको प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के संकल्प को पूरा करने और रक्षा मंत्री की उपस्थिति में स्वदेशी तकनीक पर आधारित ब्रह्मोस मिसाइल के पहले बैच को हरी झंडी दिखाने का मौका मिला। यह मिसाइल भारत की रक्षा आवश्यकताओं में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। 

विज्ञापन

 

इसका अर्थ है कि ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों के माध्यम से, भारत अब न केवल अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है, बल्कि दुनिया भर के अपने मित्र देशों की सुरक्षा को भी पूरा करने में सक्षम है। जहां भी डिफेंस लैंड को जरूरत पड़ेगी, वहां यूपी दिल खोलकर जमीन देगा। यही धरती माता चाहती हैं। जमीन का सदुपयोग होना चाहिए। मैंने डीआरडीओ को कहा है कि आपको जितनी भी जमीन चाहिए, यूपी में मिलेगी। हमारी कैबिनेट ने फ्री में जमीन मुहैया कराने का फैसला किया था। अब देखिए यूपी की धरती सोना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण 
कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, आज का दिन उत्तर प्रदेश की जनता के लिए महत्वपूर्ण दिन है। लखनऊ डिफेंस सेक्टर में अहम भूमिका निभा रहा है। मैंने पांच महीने पहले ब्रह्मोस यूनिट का उ्दघाटन किया था। आज उसकी पहली खेप रवाना कर दी गई। यह आम बात नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया है कि जीत अब हमारी आदत बन चुकी है। दुनिया ने भारत की ताकत को माना है। देश को ये विश्वास है कि अब हम बहुत मजबूत हो चुके हैं। मैं बता दूं कि जब भारत पाकिस्तान को जन्म दे सकता है, अब आगे आप लोग समझदार है। 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed