फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BP ed degree holders demand to be fulfill in 15 days.

15 दिन में पूरी होंगी बीपीएड डिग्रीधारकों की मांग

Fri, 07 Nov 2014 10:14 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Nov 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
BP ed degree holders demand to be fulfill in 15 days.

नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा के सदस्य शुक्रवार को गोमती में जल समाधि लेने उतर गए। इस दौरान एक डिग्रीधारक डूबते-डूबते बचा।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तरह उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद शाम को बीपीएड संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मिला।
विज्ञापन


15 दिनों में मांगें पूरी करने संबंधी सपा मुखिया का आश्वासन मिलने के बाद धरना और अनशन समाप्त हुआ। सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती को लेकर प्रशिक्षित बीपीएड डिग्रीधारक लक्ष्मण मेला मैदान में धरने पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 बीपीएड डिग्रीधारकों ने गुरुवार शाम से अनशन की शुरुआत कर दी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो 101 बीपीएड डिग्रीधारक गोमती नदी में उतर गए।

ये हैं प्रमुख मांगें

BP ed degree holders demand to be fulfill in 15 days.

नदी में बैलेंस बिगड़ने से गोरखपुर निवासी बबलू सोनकर डूबने लगे। इस पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सभी डिग्रीधारकों को नदी से बाहर निकाला और बबलू सोनकर को अस्पताल में भर्ती कराया।

शाम को बीपीएड डिग्रीधारकों के प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रमुख से मुलाकात की। बीपीएड संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि मुलायम ने अगले 15 दिनों में उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

ये हैं प्रमुख मांगें-
- शारीरिक शिक्षा प्राथमिक स्तर से अनिवार्य विषय के रूप में लागू हो।
- उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करें।

- जूनियर हाईस्कूल में 100 बच्चों पर एक शारीरिक शिक्षक की शर्त समाप्त करें और सभी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed