{"_id":"5d42ab9d8ebc3e6d1a13ed50","slug":"boys-beaten-a-student-in-mohanlalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों ने छात्र को हॉकी-बेल्ट से जमकर पीटा, लहूलुहान हालत में छोड़ भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शोहदों ने छात्र को हॉकी-बेल्ट से जमकर पीटा, लहूलुहान हालत में छोड़ भागे
Thu, 01 Aug 2019 03:21 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में मोहनलालगंज के बेखौफ शोहदों ने कस्बे के एक कॉलेज की लड़कियों से छेड़छाड़ व छींटाकशी का विरोध करने पर कक्षा 10 के छात्र फत्तेखेड़ा गांव निवासी योगेंद्र की हॉकी-डंडे व बेल्ट से पिटाई कर दी। घायल छात्र ने चार शोहदों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ल का कहना है कि जांच की जा रही है।
पीड़ित छात्र ने बताया कि कॉलेज के आसपास हर वक्त शोहदों का जमावड़ा रहता है। वे छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। छात्र ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने शोहदों की हरकतों का विरोध किया तो वह रंजिश मान बैठे। बुधवार को वह टैंपो में बैठकर घर जा रहा था तभी पीछे से आए बिंदौवा निवासी शोहदे मनीष कुमार, अनीष कुमार, अमित कुमार और ललित कुमार ने उसे टैंपो से खींचकर उतारा और हॉकी-डंडे व बेल्ट से जमकर पीटा।
भीड़ देख शोहदे उसे लहूलुहान हालत में छोड़ भाग गए। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए। योगेंद्र के परिवारीजनों का कहना है कि इसके पहले भी शोहदे कस्बे के कालेजों में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट कर चुके है।