फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boys beat cop in lucknow state bank

बैंक आए युवकों का उत्पात: सिपाही को खदेड़कर पीटा, वर्दी फाड़ी

Thu, 17 Nov 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Nov 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
boys beat cop in lucknow state bank
नरेंद्र प्रताप स‌िंह - फोटो : amar ujala

इंदिरानगर के तकरोही स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकालने आए युवकों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही नरेंद्र प्रताप सिंह पर हमला बोल दिया। युवक लाइन तोड़कर बैंक में घुस रहे थे।

विज्ञापन


सिपाही ने मना किया तो गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। सिपाही को बीच सड़क पर दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

एसओ नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि बैंक में करेंसी निकालने और बदलने के लिए काफी भीड़ रहती है इसलिए सिपाही नरेंद्र को सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे इंदिरानगर की मायावती कालोनी निवासी संतोष वर्मा, अमर वर्मा, गीतविहार के दीपक, पवन निषाद और दीनदयालपुरम में रहने वाले अंजनी कश्यप वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस वक्त बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी थी। पांचों लाइन में लगे बगैर बैंक के भीतर घुसने लगे तो अन्य लोगों ने टोका। इस पर युवक दबंगई करने लगे। उन्होंने लाइन में लगे लोगों को धमकाना शुरू कर दिया।

ड्यूटी पर तैनात सिपाही नरेंद्र प्रताप सिंह वहां आया और युवकों से लाइन में लगने को कहा। गुस्साये युवक सिपाही से भिड़ गए। उसका कॉलर पकड़कर खींचते हुए सड़क पर ले आए और लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में सिपाही की वर्दी फट गई और सिर पर चोट से वह बेहोश हो गया। 

इलाके में गुंडागर्दी के लिए चर्चित हैं हमलावर

boys beat cop in lucknow state bank
डेमो

शोरगुल मचने पर पास ही स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। सिपाही की पिटाई की जानकारी पाकर आई पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों को एसबीआई शाखा के पास से ही दबोच लिया।

सिपाही को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सिपाही की तरफ से बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी सरकारी कार्य में बाधा और सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बुधवार दोपहर उन्हें जेल भेज दिया गया।

सिपाही को सरेराह बेरहमी से पीटने वाले पांचों हमलावर इलाके में गुंडागर्दी के लिए चर्चित हैं। इससे पूर्व भी वह अक्सर लोगों से बदमाशी और दबंगई कर चुके हैं। पुलिस के पास भी इनकी गुंडागर्दी की शिकायतें आई हैं।

एसओ ने बताया कि संतोष की संतोष कम्युनिकेशन और अमर वर्मा की अमर कम्युनिकेशन के नाम से दुकान है। दीपक लिफ्ट मैकेनिक है जबकि पवन निषाद इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।

इनका पांचवां साथी अंजनी कश्यप टाटा मोटर्स में नौकरी करता था लेकिन अपनी हरकतों की वजह से कुछ ही दिन पहले उसे निकाल दिया गया। पांचों के खिलाफ अब तक कोई एफआईआर दर्ज होने का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed