फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy tries to kill his sister in lucknow

छोटी बहन पर बांके से हमला कर भाई पहुंचा थाने, लड़के से दोस्ती पर था नाराज

Sat, 13 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
 boy tries to kill his sister in lucknow
डेमो प‌िक

लखनऊ के बंथरा में शुक्रवार दोपहर युवक ने अपनी सगी छोटी बहन पर बांके से हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर पहुंची मां ने पड़ोसियों की मदद से उसे बचाया। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल किशोरी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, आरोपी भाई बहन पर हमला करने के बाद थाने पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बंथरा निवास 16 वर्षीय किशोरी आठवीं की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी। 
विज्ञापन


जबकि उसकी मां पड़ोसी के घर पर बैठी थी। वहीं, घायल किशोरी के सभी भाई व बहन घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका बड़ा भाई घर पहुंचा और बहन पर बांके से हमला कर दिया। वह जब तक संभलती भाई ने ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की चीख सुनकर मां पहुंच गई। उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो युवक ने मां को भी दौड़ा लिया। मां की गुहार पर पड़ोसियों ने उसे बचाया।

गले व शरीर पर कई जगह किया वार

 boy tries to kill his sister in lucknow
डेमो प‌िक - फोटो : सोशल मीड‌िया

मां ने बताया कि भाई अपनी बहन को मौत के घाट उतारना चाहता था। उसने बांके से उसके गर्दन, दोनों हाथ व कई हिस्सों पर वार किए। वहीं, हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि बहन की दोस्ती गांव के एक युवक से थी। जिसे वह पसंद नहीं करता था। उसने कई बार मना किया, लेकिन बहन ने मिलना नहीं छोड़ा।

परिवारीजनों ने बताया कि पहले भी युवक अपनी बहन को धमकी दे चुका है। उसने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को भी उस युवक से बात करते हुए देखा। इस पर वह नाराज हो गया। सुबह उसे मना किया लेकिन, वह नहीं मानी।

किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर उसकी मां पड़ोसियों संग मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक बांका लेकर भाग गया। बाहर खड़े पिता ने रोकने का प्रयास किया। तो उसे बांका दिखाकर डरा दिया। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा। जहां पुलिस के सामने बहन पर हमले की बात कुबूली।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है। पहले भी पिता के साथ मारपीट कर चुका है। होली में भी शराब के नशे में उसने पिता की पिटाई की थी। इसके दूसरे दिन रेलवेकर्मी के घर का निर्माण करवा रहे ठेकेदार पर अपने साथी के साथ धारदार हथियार से हमला कर दिया था। दोनों के खिलाफ  रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed