फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy molested a girl in lucknow

दुस्साहस: युवती से सरेराह की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े, तमाशबीन बने रहे लोग

Tue, 16 Jul 2019 02:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
boy molested a girl in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के पारा निवासी युवती ने शोहदे पर सरेराह छेड़छाड़ करने, हाथ पकड़कर खींचने और विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि शोहदे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सलेमपुर पतौरा के बादलखेड़ा निवासी सत्यम निगम व उसका भाई कई दिन से उसे परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को वह घर से विभूतिखंड स्थित ऑफिस जा रही थी तभी पिकप भवन के पास सत्यम ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


वह उसका हाथ पकड़कर साथ ले जाने लगा। विरोध पर मारपीट की व कपड़े फाड़ दिए। युवती ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी सत्यम व उसके भाई कई बार उससे छेड़छाड़ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने की बात कही

boy molested a girl in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

24 अप्रैल की रात वह अपने भाई और मां के साथ खरीदारी करने बुद्धेश्वर चौराहे के पास स्थित बाजार गई थी तब भी सत्यम व उसका भाई बाइक से वहां आ गए और रोक लिया। उसने अश्लील हरकतें की। बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने की बात कही।

युवती ने मना किया तो हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसने युवती के कपड़े फाड़ दिए। लोग एकत्र हुए तो वह धमकी देते हुए भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed