फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy is posting objectionable pictures of girl on social media

शोहदे की हरकतों से परेशान हुई युवती, बोली-अनहोनी हुई तो पुलिस होगी जिम्मेदार

Fri, 11 Jan 2019 03:15 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 11 Jan 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
boy is posting objectionable pictures of girl on social media
डेमो

लखनऊ में पुलिस से बेखौफ शोहदा पिछले चार साल से युवती को परेशान कर रहा है। युवती की आपत्तिजनक फोटो बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा। मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना झेल रही युवती और उसका परिवार खुदकुशी की भी कोशिश कर चुका है।

विज्ञापन


हालांकि एक बार शोहदा जेल भेजा गया, लेकिन जमानत पर बाहर आते ही फिर वही हरकत शुरू कर दी। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में फिर एफआईआर दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि शोहदे पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। यदि उसके और परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राधारमण सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश की मूल निवासी युवती वर्ष 2011 से 2014 तक लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही थी। वह पीजी हॉस्टल में रहती थी। हॉस्टल के पास मोबाइल फोन रीचार्ज की दुकान करने वाला आनंद श्रीवास्तव उसे परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो क्या खाकी से नहीं डरते शोहदे

boy is posting objectionable pictures of girl on social media
यूपी पुलिस
जेल गया, छूट कर आया तो फिर परेशान करने लगा
युवती का कहना है कि वह अक्सर आनंद की दुकान से मोबाइल फोन रीचार्ज व रिजर्वेशन कराती थी। इसी दौरान वोटर आईडी की फोटो कॉपी दी थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद वह दिल्ली चली गई, लेकिन आनंद परेशान करता रहा। धीरे-धीरे उसने ब्लैकमेल करना शुरू किया।

फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवती के परिचितों और रिश्तेदारों को जोड़ा और उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दीं। दो बार उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वह जेल भेजा गया, लेकिन छूटकर फिर परेशान करने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसकी व परिवार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं।

बकौल युवती, उसने एसएसपी से मिलकर शिकायत की तो वहां से कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका दिया गया। अगर उसके व परिवारीजनों के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और साइबर सेल की होगी। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि युवती की तरफ से केस दर्ज कर शोहदे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed