फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy do marriage for get seat in election

चुनाव जीतने के लिए की शादी, मुंह दिखाई में दुल्हन ने मांगा वोट!

Thu, 22 Oct 2015 01:29 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
boy do marriage for get seat in election

यूपी में पंचायत चुनावों के दौरान एक बहुत ही रोचक मामला हुआ। ये मामला यूपी के सीतापुर जिले का है। यहां एक कुंवारे लड़के ने जब सुना कि अनुसूचित जाति की महिला के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं तो उसने फटाफट लड़की ढूंढकर शादी कर ली।

विज्ञापन


इस लड़के ने महिला की इस आरक्षित सीट को पाने के लिए तीन दिन के अंदर ही लड़की ढूंढ ली। उसके बाद लड़के ने आनन-फानन आर्य समाज में जाकर शादी कर दी। इसके बाद जैसे ही उसे शादी का प्रमाण पद्घ मिला उसने परिवर्धन सूची में नाम बढ़ा दिया। साथ ही अपनी पत्नी का नामांकन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


यूपी में सीतापुर जिले के पिसावां ब्लॉक के जिला पंचायत की वार्ड संख्या 36 से पाताबोझ निवासी राधेश्याम कनौजिया ने पहले आरक्षण में अनुसूचित जाति की सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई-नवेली दुल्हन ने मुंह दिखाई में मांगा वोट

boy do marriage for get seat in election

कुछ ही दिनों बाद ये सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गई। ऐसे में राधेश्याम ने जल्द से जल्द शादी करने की ठान ली। राधेश्याम कनौजिया ने हरगांव थाना क्षेत्र के नेरपुर गांव की अनीता कनौजिया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। अनीता के परिजनों को गांव के लोगों ने समझाया और लड़की ने भी शादी के लिए हां कह दी।

11 सितंबर को दोनों की आर्य समाज पद्घति से शादी करवा दी गई। हरगांव के तीर्थ पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। शादी के बाद परिवर्धन सूची में राधेश्याम की पत्नी का पाताबोझ से नाम बढ़ाया गया। जिला पंचायत के लिए नामांकन भी दा‌खिल किया गया।

अनीता कानौजिया ने शादी के बाद गांव में भाषण देना भी शुरू कर दिया। नई नवेली दुल्हन पति के साथ गांव में प्रचार करने भी जाने लगी। ससुराल और उसके आस-पास के गांवों में नई नवेली दुल्हन ने मुंह दिखाई के बदले वोट मांगे। राधेश्याम ने बताया कि चुनाव लड़ने की प्रबल इच्छा की वजह से उसने ये सब किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed