फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy do cheating with bluetooth in AIPMT

अजीब जगह छिपाया मोबाइल, सोच भी नहीं सकते

Tue, 05 May 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 05 May 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
Boy do cheating with bluetooth in AIPMT

पारा के डॉक्टरखेड़ा स्थित स्वर्णिम पब्लिक स्कूल में रविवार को हुई ऑल इंडिया प्री- मेडिकल/ प्री-डेंटल एंट्रेंस टेस्ट (एआईपीएमटी) में ब्ल्यू टूथ से नकल करते हुए लखीमपुर खीरी के छात्र अन्नूलाल को पकड़ा गया है।

विज्ञापन


स्कूल की प्रिंसिपल मधुमिता मुखर्जी ने केस दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया। एएसपी पूर्वी रोहित मिश्रा ने इसके पीछे किसी बड़े रैकेट के सक्रिय होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के मगरौली धौरहारा निवासी अन्नूलाल ने बांह के नीचे टेप से छोटा सा मोबाइल फोन चिपका रखा था। इससे ब्लूटूथ डिवाइस जुड़ी थी, जिसे वह कान में लगाकर नकल कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

और यहां अंडरगारमेंट्स में मिला ब्ल्यू टूथ डिवाइस

Boy do cheating with bluetooth in AIPMT

सुबह करीब 11 बजे सीबीएसई के ऑब्जर्वर आए तो रूम नंबर सात में ब्लूटूथ एक्टिव मिला। उन्होंने बोर्ड को सूचना दी। इसके बाद बोर्ड के अफसरों ने प्रिंसिपल मधुमिता मुखर्जी से संपर्क कर पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो अन्नूलाल के पास से ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हो गई।

देशभर में नकल की चौंका देने वाली घटनाएं हुई हैं। वहीं रोहतक में पर्चा लीक करने वाले अभ्यार्थियों ने अंडर गारमेंट्स में ब्ल्यू टूथ और दूसरे उपकरण छिपा रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed