पानी बेचने बस में चढ़ा लड़का, पहिए के नीचे आने से हुई दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव चौराहे पर बस में पानी बेचने चढ़े संदीप(12) की उतरते समय पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। रविवार सुबह हुए इस हादसे के बाद संदीप के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सीतापुर निवासी संदीप रावत बड़े भाई गोलू के साथ मड़ियांव के सेमरागौढ़ी गांव में अपनी मौसी के घर रहता था। वह मड़ियांव चौराहे पर पानी के पाउच बेंचकर घर-खर्च में मदद करता था।
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे कैसरबाग से आई रोडवेज बस में संदीप पानी के पाउच लेकर चढ़ा था। इसी दौरान चालक ने बस चला दी। हड़बड़ाहट में उतरने के दौरान पैर फिसलने से संदीप पहिए के नीचे आ गया।
चालक को कर लिया गया गिरफ्तार
इस दर्दनाक हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन संदीप को एंबुलेंस से ट्रॉमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना बाद यात्रियों ने शोर मचाकर बस रुकवाकर पुलिस को खबर की। भाई रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक राज कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।