फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy died doing bike stunt in lucknow

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर दिखा रहा था स्टंट, दर्दनाक मौत

Fri, 18 Dec 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Dec 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
boy died doing bike stunt in lucknow

गर्लफ्रेंड को बाइक में बैठाकर स्टंट दिखा रहे हुसैनगंज निवासी शाहरुख खान (17) की बृहस्पतिवार दोपहर हादसे में मौत हो गई। शाहरुख सहारा शहर से जनेवश्वर मिश्र पार्क जाने वाले ओवरब्रिज पर बाइक दौड़ा रहा था।

विज्ञापन


पुल के ऊपर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। शाहरुख का सिर डिवाइडर से टकराया। हेलमेट न पहने होने से उसके सिर के टुकड़े हो गए। उधर, बाइक बेकाबू होते ही गर्लफ्रेंड ने चीखते हुए छलांग लगा दी। उसके पैर में चोट आई है।
विज्ञापन


गोमतीनगर एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे मॉडर्न कंट्रोलरूम को किसी ने हादसे की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शाहरुख को क्षत-विक्षत हालत में पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस किसी तरह उसे उठाकर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस से सूचना पाकर परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। शाहरुख की मौत की खबर मिलते ही रोना-पीटना मच गया। जबकि गर्लफ्रेंड को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शाहरुख हुसैनगंज के जौहरी गढ़ैया निवासी अब्दुल सफीर खान का बेटा था। सफीर दरोगाखेड़ा में टीवीएस वर्कशॉप के मैकेनिक डिपार्टमेंट में सुपरवाइजर हैं।

उन्होंने बताया कि भतीजे मो. समी का निकाह था। शाहरुख ने दोपहर करीब ढाई बजे समी की अपाचे बाइक ली और कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने शाहरुख का एक्सीडेंट होने की सूचना दी।

रेसिंग कर रहा था शाहरुख

boy died doing bike stunt in lucknow

जनेश्वर मिश्र पार्क के पास ओवरब्रिज पर चौबीसों घंटे बाइकर्स खड़े रहते हैं। यहां किशोर अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर आते हैं और शर्त लगाकर रेस करते हैं।

ओवरब्रिज के घुमावदार मोड़ पर बाइक दौड़ाते वक्त सबसे ज्यादा जोखिम होता है। चर्चा है कि शाहरुख भी अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर किसी दूसरे लड़के के साथ रेसिंग कर रहा था।

मोड़ पर बाइक घुमाते वक्त दोनों बाइक एकदम नजदीक आ गईं। दोनों बाइक के हैंडल टकरा गए जिससे शाहरुख की बाइक बेकाबू होकर गिर पड़ी और हादसा हो गया।

शाहरुख ने इसी साल इस्लामियां इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह चार भाई-बहन गुल्फिशा, मंतशा और कैफ में दूसरे नंबर का था। मां जरीना ने बताया कि उसने बीए का प्राइवेट फॉर्म भरा था।

परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बहनों के निकाह और भाई की पढ़ाई-लिखाई के लिए वह किसी नौकरी की तलाश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed