फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   boy demand luxury car in dowry after getting promotion

सगाई के बाद हुआ लड़के का प्रमोशन तो बढ़ा दी दहेज की लिस्ट

Mon, 02 Nov 2015 03:55 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 03:55 PM IST
विज्ञापन
boy demand luxury car in dowry after getting promotion

रिश्ता तोड़ने पर लड़की के पिता ने लड़के वालों के खिलाफ कानपुर के काकादेव थाने में दहेज प्रतिबंध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी तय होने के बाद लड़के का प्रमोशन होने पर दहेज में बहुत सारा सामान बढ़ा दिया गया और न देने पर शादी तोड़ दी गई।

विज्ञापन


दर्ज एफआईआर के मुताबिक शास्त्री नगर निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी काकादेव एन-ब्लाक निवासी सुरजीत सिंह के बेटे तरनदीप सिंह से की थी। तरनदीप फतेहपुर चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर था। इंगेजमेंट भी हो गई। 18 नवबंर को शादी होनी थी। इसी बीच तरनदीप का प्रमोशन ऑफिसर ग्रेड पर हो गया।
विज्ञापन

प्रमोशन होते ही दहेज में मांगी लग्जरी गाड़ी

boy demand luxury car in dowry after getting promotion

लड़की के पिता का आरोप है कि प्रमोशन होने पर दहेज में लग्जरी कार, दस लाख रुपये सहित लाखों रुपये के जेवरात की मांग की गई और असमर्थता जताने पर शादी तोड़ दी जबकि वह इंगेजमेंट, शादी की खरीदारी, गेस्ट हाउस बुकिंग में लाखों रुपये खर्च कर चुके थे।

लड़की वालों ने समाज के कई वरिष्ठ लोगों को बुलाकर समझौते का प्रयास कराया, लेकिन लड़के वाले नहीं माने। इसके बाद लड़की के पिता ने 30 अक्तूबर को काकादेव थाने में सुरजीत सिंह सलूजा, पत्नी मीना जैली, बेटा गगनदीप सिंह और तरनदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

काकादेव एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed