{"_id":"5ab9fbd64f1c1b68248b76be","slug":"boy-committed-suicide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां पर टूटा कहर, जब इतनी सी बात पर बेटे ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां पर टूटा कहर, जब इतनी सी बात पर बेटे ने लगा ली फांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
आदर्श (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में सोमवार सुबह फेल होने से हताश 11वीं के छात्र आदर्श श्रीवास्तव (16) ने मां के दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
आदर्श अमीनाबाद इंटर कॉलेज में पढ़ता था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जब उसका बैग खंगाला गया तो उसमें मिली मार्क्सशीट से पता चला कि वह फेल हो गया था।
तालकटोरा थाने के एसआई कालिका प्रसाद ने बताया कि टेम्पो चालक उमेश राजाजीपुरम के सेक्टर-12 रुकुंदीपुर में किराए के मकान में रहते हैं।

स्कूल में आया का काम करती है मां
डेमो
उनके बेटे आदर्श ने कॉलेज से लौटने के कुछ समय बाद कमरा भीतर से बंद करके टिनशेड की बल्ली से मां रुचि के दुपट्टे का फंदा कसकर फांसी लगा ली।
उमेश दोपहर दो बजे घर लौटा। दरवाजा न खुलने पर दराज से झांककर देखा। बेटे का शव लटका नजर आया। राजाजीपुरम के ही एक स्कूल में आया की नौकरी करने वाली रुचि बेटे की मौत की खबर पर रोते-बिलखते पहुंची।
उमेश दोपहर दो बजे घर लौटा। दरवाजा न खुलने पर दराज से झांककर देखा। बेटे का शव लटका नजर आया। राजाजीपुरम के ही एक स्कूल में आया की नौकरी करने वाली रुचि बेटे की मौत की खबर पर रोते-बिलखते पहुंची।