फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boundary wall will be constructed in power substation Gilula

Lucknow News: विद्युत उपकेंद्र गिलौला में होगा बाउंड्रीवाल निर्माण

Sat, 05 Oct 2024 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Boundary wall will be constructed in power substation Gilula
गिलौला (श्रावस्ती)। विद्युत उपकेंद्र गिलौला में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। ताकि यहां मवेशियों को किसी प्रकार का खतरा न रहे। विधायक निधि से मिले प्रस्ताव के बाद शनिवार को इसका सीमांकन कराया गया। इस दौरान विधायक ने उपकेंद्र नवनिर्मित फीडर का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

गिलौला क्षेत्र के लोगों की विद्युत समस्या का स्थायी समाधान के लिए के पचदेवी फीडर से अलग कर सदाशिव फीडर की स्थापना की गई है। जिसका शनिवार को श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि उपकेंद्र में बाउंड्रीवाल न होने से यहां छुट्टा मवेशियों के जान को खतरा उत्पन्न रहता है। बाउंड्रीवॉल बनने से इसे सुरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत रामगोपाल पाल ने कहा कि नए फीडर से क्षेत्र के करीब 25 गांवों को आपूर्ति मिलेगी। जिसका तीन हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक की घोषणा के बाद पहुंचे अधिकारियों ने स्टीमेट तैयार करने के लिए उपकेंद्र का सीमांकन भी किया। इस मौके पर आकाश मिश्रा, सौरभ यादव, गौरव श्रीवास्तव सहित कई अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। नासिरगंज दिकौली मार्ग किनारे बगैर लोक निर्माण विभाग की अनुमति के नाले का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाला निर्माण में जहां दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान चौगोई की नासिरगंज दिकौली मोड़ मार्ग पर दुकान स्थिति है। यह नाला अपने निजी आवश्यकता की पूर्ति के लिए बनवा रहे हैं। इस बारे में एडीओ पंचायत जमुनहा दिग्विजय सिंह ने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। साथ ही यदि बिना अनुमति नाला बन रहा है तो भुगतान रोका जाएगा। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed