फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Both the ones with Raghuraj Singh will run on passenger 25

Lucknow News: रघुराज सिंह वाली दोनोंं पैसेंजर 25 से चलेंगी

Fri, 20 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Both the ones with Raghuraj Singh will run on passenger 25
रायबरेली। जिले के भीतर चलने वाली तीन शटल सेवाओं (पैसेंजर ट्रेनों) में से दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन 25 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। यह दोनों ट्रेनें सुबह और शाम को रायबरेली और रघुराज सिंह स्टेशनों के बीच दौड़ती हैं। इससे करीब 10 स्टेशनों के यात्री सफर करते हैं। इस रूट पर इस ट्रेन के अलावा दूसरी कोई गाड़ी नहीं है।
विज्ञापन



रायबरेली से ऊंचाहार के लिए एक जोड़ी और रघुराज सिंह के लिए दो जोड़ी ट्रेनें आती और जाती हैं, जिन्हें कोहरे की वजह से तीन महीने के लिए एक दिसंबर से रद्द कर दिया गया था। ऊंचाहार रूट पर कई एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित होती हैं, लेकिन रघुराज सिंह जाने वाले रूट पर यही एक ट्रेन है। इससे रायबरेली से डलमऊ, लालगंज होते हुए रघुराज सिंह जाने वाले यात्रियों के सामने काफी दिक्कत आने लगी। ट्रेन चलाने की मांग बढ़ी और उच्चाधिकारियों तक इस समस्या को पहुंचाया गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशनों के बीच सुबह और शाम को चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें 25 दिसंबर से चलेंगी। इस संबंध में पत्र आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अयोध्या मार्ग की पांच ट्रेनें डायवर्ट

रायबरेली। अयोध्या मार्ग से चलने वाली पांच ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है, जिससे ये ट्रेनें बृहस्पतिवार को रायबरेली जिले से होकर गुजरने लगी हैं। इनमें दून एक्सप्रेस (अप-डाउन), गंगा सतलज एक्सप्रेस (अप-डाउन) समेत पांच ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को 6 जनवरी तक रायबरेली के रास्ते दौड़ाया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य करा रहे हैं, जिससे ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed