फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Both PFI members on remand for seven days, agencies engaged in search of companions of Anshad and Feroze

पीएफआई के दोनों सदस्य सात दिनों की रिमांड पर, अंशद और फिरोज के साथियों की तलाश में जुटी एजेंसियां

Wed, 17 Feb 2021 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Both PFI members on remand for seven days, agencies engaged in search of companions of Anshad and Feroze
गिरफ्तार दोनों आतंकी - फोटो : अमर उजाला
यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए गए पीएफआई के सदस्यों की जांच अब यूपी एटीएस करेगी। सहयोगी की भूमिका में एसटीएफ की टीमें लगी रहेंगी। वहीं मंगलवार को गिरफ्तार पीएफआई कमांडर अंशद बदरुद्यीन और आर्म ट्रेनर फिरोज खान को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।न्यायालय ने दोनों की सात दिनों की रिमांड एटीएस को दे दी है। रिमांड का समय बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरु होगा।
विज्ञापन


उधर, जांच एजेंसियां अब इस मामले में तह तक जाने की कोशिश कर रही हैं। अंशद और फिरोज की मदद किन-किन लोगों ने की, यह दोनों कहां-कहां रुके और लखनऊ के अलावा कहां-कहां तबाही मचाने का मंसूबा इन लोगों का था इसका पता लगाने की कोशिश जांच एजेंसियां कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएफआई से जुड़े लगभग आधा दर्जन लोगों की भूमिका केबारे में जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि केरल से अंशद और फिरोज के साथ कुछ और लोग भी चले थे, जिसमें दो ही यूपी पहुंचे। बाकी अन्य राज्यों में चले गए। इनके पास से जो 12 टिकट बरामद किए गए हैं वह भी अलग अलग राज्यों के थे। यानी यह अलग अलग राज्यों से होते हुए यूपी पहुंचे थे। पकड़े गए दोनों युवक कभी भी टिकट पर दिए गए ओरिजन और डिस्टीनेशन वाले स्टेशन पर न चढ़े और न ही उतरे। मसलन टिकट नई दिल्ली से लखनऊ का है, लेकिन ट्रेन गाजियाबाद से पकड़ते थे और लखनऊ से पहले ही किसी स्टेशन उन्नाव या कानपुर में उतर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना की जिम्मेदारी एटीएस को
इस मामले को एटीएस के थाने में एफआईइआर दर्ज कराकर एटीएस के ही सुपुर्द कर दिया गया है। यानी इस मामले में आगे की विवेचना यूपी एटीएस करेगी। जबकि हाथरस में जातीय हिंसा फैलाने में पीएफआई की भूमिका की जांच पहले से ही एसटीएफ कर रही है। ऐसे में उक्त प्रकरण में भी एसटीएफ का सहयोग लिया जाएगा।

जमाअतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश के संपर्क में था बदरुद्दीन
सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया पीएफआई कमांडर अंशद बांगलादेश के आतंकी संगठन जमाअतुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संपर्क में था। सूत्रों का यह भी दावा है कि अंशद उक्त संगठन के लोगों से मिलने बांगलादेश भी गया था।


विस्फोटक की कराई जाएगी लैब में जांच
एसटीएफ द्वारा बरामद किए गए विस्फोटक की जांच लैब में कराई जाएगी। क्योंकि तीन साल पहले पीईटीएन को लेकर इतना हंगामा मच चुका है, इस लिए अधिकारी यह बताने से बच रहे हैं कि जो खतरनाक विस्फोटक मिले हैं, आखिर वह कौन से हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसकी लैब से जांच कराई जाएगी। जो डेटोनेटर और तार मिले हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रह है कि विस्फोटक काफी खतरनाक था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed