फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   borders of India is completely safe in Modi govt says manohar parrikar.

शहादत देने से ज्यादा फायदेमंद है दुश्मन को मार गिराना : परिकर

Fri, 07 Oct 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
borders of India is completely safe in Modi govt says manohar parrikar.
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : amar ujala

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि सीमा पर लड़ते हुए शहादत देना गर्व की बात है, पर दुश्मन को मार गिराना देश के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

विज्ञापन


उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि मोदी सरकार में बॉर्डर पूरी तरह से सुरक्षित है। सुरक्षा के साथ हम कोई समझौता नहीं करेंगे। किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन


परिकर गुरुवार को यहां गोमतीनगर में राष्ट्र रक्षा संकल्प मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को सेना पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर शक जाहिर किया। उन्हें डर सता रहा है कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद काफी बढ़ जाएगा। इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं।

'सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बदल गया लोगों का माइंडसेट'

borders of India is completely safe in Modi govt says manohar parrikar.

परिकर ने कहा, 20-22 साल से हम आतंकवाद सहन कर रहे थे। देश के लोग यह जानते हुए भी कि इससे निपटने में सेना पूरी तरह से सक्षम है, खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद लोगों का माइंडसेट बदल गया है।

एक सर्जन का मेरे पास ई-मेल आया कि वह बॉर्डर पर जवानों की मरहम-पट्टी करने जाना चाहता है। इस तरह की भावनाओं से भरे बहुत सारे ई-मेल आ रहे हैं। पूरे देश में भावनाओं की तरंगें बह रही हैं।

आज देश का हर व्यक्ति वैसा महसूस कर रहा है, जैसा कि बेटे के बार-बार एसएससी के इम्तिहान में फेल होने पर अचानक अच्छे नंबरों से पास होने पर उसका पिता महसूस करता है। मोदी के नेतृत्व में देश फर्स्ट आ गया है।

अगर हमारी यही भावनाएं बनी रहीं तो आने वाले दिनों में देश में काफी बदलाव आ सकते हैं। परिकर ने कहा, लोग मुझे सिम्पल (साधारण) कहते हैं, लेकिन मैं देश के लिए टेढ़ा होना जानता हूं। इसी क्षमता के कारण सीएम और रक्षामंत्री के पद तक पहुंचा।

पड़ोसी की चिंता नहीं, आज भी तीन मार गिराए

borders of India is completely safe in Modi govt says manohar parrikar.
भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद व रक्षामंत्री - फोटो : amar ujala

परिकर ने कहा कि सेना अपने कड़क तेवर जारी रखेगी। गुरुवार को भी तीन आतंकियों को मार गिराया है। खाली बर्तन ज्यादा आवाज करते हैं। पड़ोसी देश का भी वही हाल है।

जवानों तक पहुंचाऊंगा आपका संदेश
रक्षा मंत्री ने हॉल में मौजूद लोगों से कहा, आपने जो सम्मान दिया, उससे मैं अभिभूत हूं। दरअसल यह मेरा सम्मान नहीं, उन जवानों का सम्मान है। आपके यह भाव सीमा पर जवानों को पहुंचाने अवश्य जाऊंगा। आपने यहां बुलाकर करके मेरी जो इज्जत बढ़ाई है, उसे कभी कम नहीं होने दूंगा।

गृह मंत्रालय ने तैयार करवाई रिपोर्ट
परिकर ने कहा कि गृहमंत्री ने कश्मीर पर पूरी रिपोर्ट तैयार करवा ली है कि आतंकी वारदातों में शामिल होने पर कितने पैसे दिए जाते हैं। साथ ही इनमें शामिल न होने पर क्या सजा दी जाती है।

शहीदों के परिवार की मदद के लिए खोला अलग एकाउंट

borders of India is completely safe in Modi govt says manohar parrikar.

रक्षा मंत्री ने कहा कि लोग शहीद जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद करना चाहते हैं। इसके लिए सरकार ने पहली बार एक अलग बैंक एकाउंट खोला है।

जवानों के परिवारों की चिंता करें देशवासी
रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा पर तैनात जवानों को अपने परिवारों की चिंता रहती है। अगर हर देशवासी उनके परिवारों की चिंता करे तो वे और भी बड़ी कुर्बानी दे सकते हैं।

रक्षामंत्री होने के नाते बहुत कुछ नहीं कह सकता
परिकर ने कहा कि रक्षामंत्री होने के नाते वे कई बातें नहीं कह सकते। एक शब्द गलत बोल गए तो कई घंटे न्यूज चलेगी। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) के बयान के फौरन बाद एक चैनल ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में वीडियो चलाना शुरू कर दिया।

हमसे वीडियो लीक होने के बारे में पूछा गया तो बताया कि वीडियो दिन में चली ट्रेनिंग एक्सरसाइज का था। हालांकि, तकनीक वहां पहुंच गई है कि वीडियो का कलर इस तरह से डार्क कर दिया गया कि यह रात का दिखने लगा। उनका इशारा सुबूत मांगने वालों की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed