फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   border of state will remain sealed no one will enter without permission Chief Minister Yogi Adityanath asked to follow it strictly

यूपी की सीमाएं रहेंगी सील, बगैर अनुमति किसी को प्रवेश नहीं, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

Sat, 02 May 2020 11:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 May 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
border of state will remain sealed no one will enter without permission Chief Minister Yogi Adityanath asked to follow it strictly
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के तहत प्रदेश की सीमाएं सील रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका सख्ती के साथ पालन करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि बगैर अनुमति कोई भी प्रदेश की सीमा के अंदर प्रवेश न करे। 
विज्ञापन


प्रदेश के बॉर्डर को पूरी तरह सील करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरते जाने को कहा गया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को आयोजित वार्ता में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर उठाए जा रहे कदमों के संदर्भ में प्रदेश की सीमा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों की जदानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में पुलिस कर्मी फ्रंटलाइन पर कार्य कर रहे हैं। इन्हें संक्रमण से बचाने के लिए सभी सुरक्षा उपकरण प्रदान किए जाएंगे और उन्होंने मेडिकल प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए जाएंगे तथा इस संबंध में एक एप भी डेवलप किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में स्थित पुलिस लाइन व थाने आदि को सैनेटाइज किया जाए। 
 

इसके लिए संबधित अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। इस दिशा में की जाने वाली कार्रवाई पर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी नजर रखेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों लॉकडाउन के दौरान फ्रंट लाइन पर ड्यूटी कर रहे कई पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

पुलिस मुख्यालय से इसके निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि 55 वर्ष से अधिक आयु वालों को फ्रंट लाइन ड्यूटी पर न लगाया जाए। इसके इलावा उनकी सुरक्षा को लेकर भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनेटाइजर व अन्य मेडिकल किट से सज्जित रहने को कहा गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed