{"_id":"ddd4f58eeec9eea11e2521a322dae929","slug":"bomb-rumour-at-charbagh-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने सूचना दी, चारबाग स्टेशन पर बम है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसने सूचना दी, चारबाग स्टेशन पर बम है?
निशांत यादव/लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 2.45 पर जीआरपी ऑफिस में किसी ने फोन कर चारबाग रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में जीआरपी सीओ आर डी यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
उनके अलावा मौके पर बम निरोधी दल भी पहुंच चुका है और स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
इस दौरान जीआरपी को अनारक्षित टिकट काउंटर के पास से एक लावारिस बैग मिला है। इसके बाद से अधिकारी और सतर्क हो चुके हैं। यात्रियों और उनके सामानों की जांच की जा रही है।
रविवार को रेलवे बोर्ड की परीक्षा होने से स्टेशन पर रोजाना से ज्यादा भीड़ है।
हालांकि प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। फिलहाल स्टेशन से अभी कुछ बरामद नहीं किया गया है।
उधर जीआरपी को किसने फोन पर यह सूचना दी, इसकी भी जांच की जा रही है।
इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)