फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bomb exploded, man injured in lucknow

पत्तियों के ढेर में छिपा कर रखा बम फटा, युवक का पैर उड़ा, मचा हड़कंप

Thu, 06 Jun 2019 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jun 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
bomb exploded, man injured in lucknow
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के हरिहरपुर पटसा गांव में सोमवार देर रात पत्तियों के ढेर के नीचे छिपाकर रखे गए बम पर अखिलेश कुमार का पैर पड़ने से जोरदार धमाका हो गया। अखिलेश उछलकर कई फीट दूर गिरा। विस्फोट में उसका दायां पैर उड़ गया। धमाके और चीख-पुकार से गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ अखिलेश को उठाकर अस्पताल भेजा। उधर, थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि धमाके की किसी ने सूचना नहीं दी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अखिलेश के पिता मोलहे राम किसानी व मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में मेंथा की फसल उगाई है। सोमवार देर रात बेटा अखिलेश खेत देखने गया था। उसने खेतों में आवारा जानवर घुसे देखे तो शोर मचाते हुए खदेड़ने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश की जताई आशंका

bomb exploded, man injured in lucknow
घायल अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

जानवरों का पीछा करते हुए वह तुर्का तालाब की तरफ चला गया। तालाब के किनारे उसका पैर पत्तियों के ढेर पर पड़ा और तेज धमाका हो गया। धमाका, धुआं और चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े।

खून से लथपथ बेसुध अखिलेश को उठाकर मोहनलालगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अखिलेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि पत्तियों के नीचे किसी ने बम छिपाकर रखा था।

अखिलेश का पैर पड़ते ही बम फट गया। उन्होंने बम रखने के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। हालांकि, अखिलेश और उसके पिता मोलहे राम ने गांव में किसी प्रकार की रंजिश अथवा विवाद की बात से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed