फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bolero and bus collide in Barabanki

बाराबंकी में बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, कई घायल

Wed, 20 Nov 2019 11:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Nov 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bolero and bus collide in Barabanki
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बाराबंकी के थाना बड्डूपुर इलाके में मंगलवार देर रात बाबाकूटी और बड्डूपुर के बीच बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस महमूदाबाद सीतापुर की तरफ से सत्संग के लोगों को महराजगंज ले जा रही थी, वहीं बोलेरो लखनऊ से महमूदाबाद की ओर जा रही थी। 


जैसे ही दोनों वाहन बाबाकूटी और बड्डूपुर के बीच पहुंचे तो जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार रामभूषण, कमलेश, कौशल, चालक रमेश पुत्र फत्तू, गुड्डी पत्नी रामकुमार, कमला पत्नी हरद्वारी व एक अन्य महिला, एक चार साल की बच्ची, एक नवजात शिशु गम्भीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं जिससे बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed