{"_id":"5dd4bc458ebc3e547e046c37","slug":"bolero-and-bus-collide-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बोलेरो और बस में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में चार की मौत, कई घायल
Wed, 20 Nov 2019 11:20 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद कोहराम मच गया।
बाराबंकी के थाना बड्डूपुर इलाके में मंगलवार देर रात बाबाकूटी और बड्डूपुर के बीच बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस महमूदाबाद सीतापुर की तरफ से सत्संग के लोगों को महराजगंज ले जा रही थी, वहीं बोलेरो लखनऊ से महमूदाबाद की ओर जा रही थी।
जैसे ही दोनों वाहन बाबाकूटी और बड्डूपुर के बीच पहुंचे तो जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार रामभूषण, कमलेश, कौशल, चालक रमेश पुत्र फत्तू, गुड्डी पत्नी रामकुमार, कमला पत्नी हरद्वारी व एक अन्य महिला, एक चार साल की बच्ची, एक नवजात शिशु गम्भीर रूप से घायल हो गए।
वहीं जिससे बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया।