फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of woman who had left home found floating in river; murder alleged.

Lucknow News: घर से निकली महिला का शव नदी में उतराता मिला, हत्या का आरोप

Sat, 01 Aug 2026 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Body of woman who had left home found floating in river; murder alleged.
बख्शी का तालाब। रहीमाबाद के सहजना गांव निवासी अंजली (30) का शव शुक्रवार सुबह इटौंजा के बसहरी-लासा पुल के नीचे उतराता मिला। भाई ने बहन के पति, सास एवं चचिया ससुर पर अंजली की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन सिंह के अनुसार शुक्रवार सुबह मछुआरों ने नदी में अंजली का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से महिला के शव को बाहर निकलवाय और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दोपहर को अंजली का पति उपेंद्र प्रताप सिंह पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने रहीमाबाद थाने पहुंचा। उसने बताया कि रात को पत्नी बिना बताए ही घर से निकल गई। अंजली का मोबाइल फोन भी बंद है। रहीमाबाद पुलिस ने इटौंजा इलाके में नदी में मिले महिला के शव के बारे में बताया और फोटो दिखाई। फोटो देख पति ने शव की पहचान अंजली के रूप में की।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही ससुराल गई थी
मूलरूप से उन्नाव के सोनिक कस्बा निवासी अंजली की शादी 10 साल पहले प्राइवेट गाड़ी चालक उपेंद्र प्रताप सिंह से हुई थी। दोनों का एक बेटा पियूष है। अंजली के भाई पुष्पेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से बहन को पति व ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। एक महीने पहले ससुराल वालों ने उनकी बहन को बुरी तरह पीटा था, जिससे आहत होकर अंजलि अपने मायके चली आई थी। घर वालों के समझाने पर कुछ दिन पहले ही पर वापस अपने ससुराल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह मायके वालों कोे फोन कर अंजली के लापता होने की दी खबर

भाई ने बताया कि पति उपेंद्र ने शुक्रवार तड़के 4:00 बजे मायके वालों को फोन करके बताया कि अंजली कहीं चली गई है। यह सुनकर मायके वाले अंजली की ससुराल पहुंचे गए। मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर अंजली की हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। भाई का आरोप है कि अंजली के ससुराल व घटनास्थल के बीच काफी दूरी है। रात को अंजली अकेले वहां नहीं जा सकती है। इंस्पेक्टर इटौंजा का कहना है कि शनिवार को अंजली का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed