फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of unknown girl found in canal, suspicion of murder

Lucknow News: नहर में मिला अज्ञात बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Thu, 12 Dec 2024 10:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Dec 2024 10:14 AM IST
विज्ञापन
Body of unknown girl found in canal, suspicion of murder
नहर में मिला अज्ञात बच्ची का शव, हत्या की आशंका
लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा स्थित शारदा नहर में मंगलवार सुबह पांच साल की बच्ची का शव मिला। तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। नहर सूखी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को शव नजर आ गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक शव को लाल रंग के कपड़े में लपेटा गया था। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। दुर्गंध आने पर लोग पास पहुंचे तो शव का सिर नजर आया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे पुलिस को जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी हंसखेड़ा पीर मोहम्मद के मुताबिक शव कफन और लाल कपड़े से लिपटा था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्ची का शव शव रात के अंधेरे में कोई फेंककर चला गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed