फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of missing youth found in Gomti River; murder alleged.

Lucknow News: गोमती नदी में मिला लापता युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in Gomti River; murder alleged.
लखनऊ। मदेयगंज स्थित कदम रसूल वार्ड के झबजाली टोला निवासी शाहबान (25) का शव शुक्रवार को गऊघाट के पास गोमती नदी में मिला। वह बुधवार से लापता थे। परिजनों ने बृहस्पतिवार को मदेयगंज थाने में शाहबान की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पीड़ित परिवार ने दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पिता मोहम्मद रिजवान ने बताया कि शाहबान मछली बेचने का काम करता था। वह बुधवार को मछली बेचने के लिए अपने दो साथी भूरे और आदर्श के साथ मड़ियांव स्थित ताड़ी खाना मछली मंडी गया था। देर रात तक घर नहीं आने पर पत्नी मोना ने कॉल किया तो फोन बंद जा रहा था। मोना ने रिजवान को मामले की जानकारी दी। इसके बाद घरवालों ने खोजबीन शुरू की। रिजवान ने ताड़ी खाना मछली मंडी में दुकान लगाने वाले भाई लुकमान को फोन कर पूछा। लुकमान ने बताया कि शाहबान अपने दोस्त आदर्श एवं भूरे के साथ दुकान लगाने आया था और रात में 9:30 बजे दुकान बंद कर दी थी।
विज्ञापन


दाहिनी आंख बाहर थी, सिर की हड्डी भी दिख रही थी
पिता के मुताबिक शाहबान ने करीब 15 हजार रुपये की मछली बेची थी। शाहबान का पता नहीं चलने पर घरवालों ने मदेयगंज थाने में शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को गोमती नदी में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। घरवालों ने शव की पहचान शाहबान के रूप में की। शव के दोनों हाथ की मुट्ठी कसी हुई थी एक हाथ में मोबाइल भी था। दाहिनी आंख बाहर थी एवं सिर की हड्डी भी दिखाई दे रही थी। आरोप है कि शाहबान के रुपये गायब हैं। शव के पास से केवल 1200 रुपये मिले हैं। पुलिस शाहबान के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed