फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of missing paint dealer found hanging in shop

Lucknow News: लापता पेंट कारोबारी का शव दुकान में फंदे से लटका मिला

Wed, 09 Sep 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 09 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Body of missing paint dealer found hanging in shop
रोहित की फाइल फोटो।
लखनऊ। कैंट के मखनिया माहौल निवासी पेंट कारोबारी रोहित (33) का शव मंगलवार सुबह कैंटोनमेंट चौराहा स्थित उनकी दुकान में फंदे से लटका मिला। वह सोमवार सुबह से लापता थे और परिजनों ने कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी से चल रहे विवाद का जिक्र है।
विज्ञापन


रोहित के बहनोई गौरव के मुताबिक, रोहित का पत्नी मनजीत कौर से तलाक का मुकदमा चल रहा था। मनजीत बेटे के साथ गोमतीनगर स्थित मायके में रह रही हैं। रोहित कई बार ससुराल जाकर सुलह की कोशिश कर चुके थे लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद वह तनाव में रहने लगे थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह रोहित सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। रोहित की मां रीता और परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कैंट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह परिजन दुकान पहुंचे तो ताला खुला मिला। शटर उठाने पर अंदर एंगल से दुपट्टे के सहारे रोहित का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि सुसाइड नोट में पत्नी से विवाद का उल्लेख है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed