फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of missing girl found hanging from tree, foot missing in Ayodhya

अयोध्या में एक माह से लापता छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, पैर गायब

Tue, 27 Oct 2020 10:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Oct 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
Body of missing girl found hanging from tree, foot missing in Ayodhya
अयोध्या में बीकापुर में एक माह से लापता स्नातक की एक छात्रा (19) का शव सोमवार देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। शव काफी सड़ चुका था और उसके पैर गायब थे। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


सोमवार शाम गांव बसंतापुर में गन्ने की खेत की तरफ गए ग्रामीणों ने एक नीम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे युवती का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने बताया कि युवती के शव का निचला हिस्सा पैर गायब था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों ने शव के इस हिस्से को खाया है। घटनास्थल के पास युवती की चप्पलें और नित्यक्रिया के लिए ले जाया गया डिब्बा पड़ा था।
विज्ञापन


युवती की पहचान कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के परुवा गांव निवासी ज्योति (19) पुत्री रामप्रकाश कनौजिया के रूप में हुई है। वह 27 सितंबर से लापता थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवारीजनों की तहरीर पर शेरू खान निवासी गांव सराय भनौली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जो चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिवारीजनों की तहरीर पर सोमवार को अपहरण का केस दर्ज किया गया था। नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


आरोपी पर पहले होती सख्ती बच जाती बेटी
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के परुवा गांव निवासी ज्योति (19) पिछले महीने 27 सितंबर को सुबह घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी, उसके बाद घर वापस नहीं आई। कोई सुराग न मिलने पर पिता रामप्रकाश कनौजिया ने पांच अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज करा दी। पिता का कहना है कि उन्होंने शेरू खान पर बेटी का अपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा भी लेकिन बाद में छोड़ दिया। इस बीच लाश मिलने के कुछ घंटे पहले सोमवार को बीकापुर कोतवाली में नई तहरीर लेकर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed