फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of bank PO who came for training found in hotel room

Lucknow News: ट्रेनिंग के लिए आए बैंक पीओ का शव होटल के कमरे में मिला

Sat, 01 Jun 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Body of bank PO who came for training found in hotel room
लखनऊ। अंबाला के रहने वाले बैंक पीओ नवीन कुमार (31) का शव शुक्रवार सुबह होटल के कमरे में पड़ा मिला। नवीन ट्रेनिंग के लिए लखनऊ आए थे और गाजीपुर इलाके के होटल में ठहरे थे। पुलिस का दावा है कि उनकी मौत बीमारी के चलते हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा के अंबाला निवासी नवीन कुमार कैनरा बैंक में पीओ के पद पर तैनात थे। गाजीपुर पुलिस के अनुसार, 26 मई की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ ट्रेनिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे और सेक्टर-8 स्थित होटल एवीपीएस में रुके थे। नवीन कमरा नंबर 210 में ठहरे थे। बीती रात नवीन की तबीयत अचानक बिगड़ी तो साथी उनको पास में ही बने सुषमा अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद नवीन छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

नवीन कमरे में वापस पहुंचे और सो गए। सुबह 11 बजे तक जब नहीं उठे तो साथियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, पर कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो नवीन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर विकास राय का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि नवीन की मौत बीमारी के चलते हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed