फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bodies of three friends who drowned in the Sai River recovered, mourning in the village

Lucknow News: सई नदी में डूबे तीन दोस्तों के शव मिले, गांव में मातम

Thu, 24 Sep 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bodies of three friends who drowned in the Sai River recovered, mourning in the village
हरी प्रसाद, धीरज और प्रमोद की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज। सिसेंडी गांव में मंगलवार को सई नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन दोस्तों हरी प्रसाद (35), धीरज (21) और प्रमोद (25) के शव बरामद कर लिए गए। मंगलवार रात करीब तीन बजे हरी प्रसाद और धीरज के शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी से मिले। वहीं, प्रमोद का शव एसडीआरएफ ने बुधवार दोपहर को बरामद किया। सिसेंडी गांव के ग्रामीण मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जबरेला पुल के पास सई नदी पहुंचे थे। इसी दौरान सिसेंडी निवासी हरी प्रसाद और धीरज गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को बचाने के लिए प्रमोद भी नदी में उतर गए। देखते ही देखते तीनों दोस्त नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तलाश शुरू कराई लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद एसडीआरएफ ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

उन्नाव व कानपुर से बुलाए गए गोताखोर
करीब 18 घंटे चले अभियान में एसडीआरएफ की दो टीमें, जल पुलिस, पुलिस-पीएसी के जवान और निजी गोताखोर जुटे रहे। शवों की तलाश के लिए उन्नाव के शुक्लागंज और कानपुर से पेशेवर गोताखोर भी बुलाए गए थे। एसीपी आरके सिंह के मुताबिक, हादसे के संबंध में किसी भी परिजन ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

प्रशासन ने आर्थिक मदद दिलाने की कही बात
नायब तहसीलदार अजुवेंद्र ने बताया कि तीनों युवकों के परिजनों को जल्द ही आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। इसके लिए लेखपाल श्रवण कुमार मिश्रा की रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक दंगल भी स्थगित
गांव में तीन युवकों की मौत से मातम पसरा है। तीनों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पहले हरी प्रसाद और धीरज कश्यप का सिसेंडी अंतिम संस्कार किया गया। उसके बाद प्रमोद का कोडरा गांव स्थित उनके खेत में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तीन युवकों की माैत के चलते हर वर्ष गणेश चतुर्दशी पर होने वाला ऐतिहासिक दंगल भी स्थगित कर दिया गया। प्रमोद के परिवार में पिता हरिशंकर, मां रानी और तीन भाई बिनोद, मनोज व विजय हैं। धीरज के परिवार में तीन माह की गर्भवती पत्नी अनीता, मां दीपा और पिता रामनरेश हैं। वहीं, हरी प्रसाद के परिवार में पत्नी श्यामावती, बेटा निहाल और बेटी निहारिका हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed