{"_id":"67b777bcafe788ed8503ea24","slug":"board-exam-three-zonal-12-sector-and-49-static-magistrates-deployed-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109564-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: तीन जोनल, 12 सेक्टर व 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: तीन जोनल, 12 सेक्टर व 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम।
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन जोनल, 12 सेक्टर व 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो अपने सेक्टर अंतर्गत परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराएं। यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहीं।
डीएम ने कहा कि जिले में हाईस्कूल के 12,562 व इंटरमीडिएट के 9,871 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें। कहा, सभी संबंधित जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा के दौरान अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन करें। मानक के अनुसार सिटिंग व्यवस्था, लाइट, पेयजल, शौचालय व सीसीटीवी समेत अन्य आधारभूत सुविधाएं तथा व्यवस्था पूरी कर ली जाएं। बताया कि परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी से ही प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कहा, सभी एसडीएम अपने सब डिवीजन के ओवरऑल इंचार्ज रहेंगे। निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों में नियमित सीसीटीवी कैमरों तथा वॉयस रिकार्डर की जांच करें।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने निर्देश दिया कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सघन जांच करें। परीक्षा ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी नियत समय पर तैनाती स्थल पहुंच जाएं। इस मौके पर सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, इकौना ओमप्रकाश, जमुनहा एसके राय, डीआईओएस मिथलेश कुमार व बीएसए अजय कुमार आदि मौजूद रहे।